National Education Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, क्या है इसका महत्व?

  • Follow Newsd Hindi On  
National Education Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, क्या है इसका महत्व?

National Education Day 2020: हर साल 11 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के मौके पर मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम का जन्म 11 नवंबर 1888 में हुआ था।

इस दिन पूरा देश मौलाना अबुल कलाम आजाद का 132 वां जन्मदिन मनाएगा। पहली बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2015 में शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान के चलते राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का फैसला लिया था।


मौलाना आजाद की मदद से में साल 1950 में साहित्य अकादमी, संगीत नाट्य अकादमी, ललित कला अकादमी का गठन किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान मौलाना आजाद ने भारत में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई थी। मौलाना आजाद भारत की आजादी के बाद पहले शिक्षा मंत्री थ। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की भी स्थापना की थी।

मौलाना आजाद का आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में खासा योगदान माना जाता है। उनका मानना था कि राष्ट्रीय शिक्षा का तब तक कोई महत्व नहीं है जब तक इसे महिलाओं तक नहीं पहुंचाया जाता। मौलाना आजाद ये भी कहा करते थे कि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में ही दी जानी चाहिए।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)