Army Rally Bharti: 4 से 31 जनवरी तक आर्मी भर्ती रैली, 10वीं और 12वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

  • Follow Newsd Hindi On  
Army Rally Bharti: 4 से 31 जनवरी तक आर्मी भर्ती रैली, 10वीं और 12वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

Army Rally Bharti: अपने भर्ती मुख्यालय जालंधर कैंट में भारतीय सेना 4 से 31 जनवरी 2021 के बीच भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 28 दिसंबर 2020 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 14 नवंबर 2020 से इस भर्ती के लिए आवेदन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 28 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

इस भर्ती के संबंध में सेना ने एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि सेना की सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को इस भर्ती रैली में प्रवेश दिया जाएगा जिन्हें रजिस्ट्रेशन के बाद प्रवेश पत्र मिलेगा। यानी कि उम्मीदवार प्रवेश-पत्र से ही इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए समय व स्थान के अनुसार ही पहुंचना होगा।


भर्ती रैली का एड्रेस

एपीएस (प्राइमरी विंग), मेजर जनरल राजिंदर सिंह ग्राउंड, स्पैरो रोड, जालंधर कैंट (पंजाब)

पद व योग्यता का ब्योरा


सिपाही – जनरल ड्यूटी

– आयु सीमा – 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)

– कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स अनिवार्य है।

सिपाही टेक्निकल

– आयु सीमा – 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)

– कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।

सिपाही टेक्निकल (एविएशन , एम्यूनिशन एग्जामिनर)

– आयु सीमा – 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)

– कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।

सिपाही ट्रेड्समैन (ड्रेसर, शेफ, स्टीवार्ड, सपोर्ट स्टाफ, वाशरमैन, पेंटर एंड डेकोरेटर एंड टेलर)

– आयु सीमा – 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)।

– 10वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।

सिपाही ट्रेड्समैन (मेस कीपर, हाउस कीपर )

– आयु सीमा – 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)।

– 8वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)