अगले महीने श्लोका मेहता संग आकाश अंबानी की शादी, जानें क्या होगा खास

  • Follow Newsd Hindi On  
अगले महीने श्लोका मेहता संग आकाश अंबानी की शादी, जानें क्या होगा खास

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के बाद अब उनके बड़े बेटे आकाश शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च को शादी के फेरे लेंगे। अंबानी परिवार ने शादी का पहला कार्ड सिद्धिविनियाक में गणेश जी को दिया।

आकाश और श्लोका की सगाई पिछले साल 28 जून को हुई थी। ईशा की शादी के बाद अब अंबानी परिवार में आकाश की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुकेश अंबानी पत्नी नीता व बेटे अनंत के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। अंबानी परिवार की परंपरा के मुताबिक मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने विवाह का पहला निमंत्रण सिद्दिविनायक मंदिर में दिया।


ये है शादी का कार्यक्रम

आकाश और श्लोका की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। आकाश की बारात 9 मार्च को जाएगी। 10 मार्च को शादी का जश्न होगा। अंबानी-मेहता परिवार संयुक्त रूप से इसका आयोजन करेगा।

शादी के पहले बैचलर पार्टी

आकाश 23-25 फरवरी के बीच स्विट्जरलैंड में दोस्तों को बैचलर पार्टी भी दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक यह पार्टी स्विट्जरलैंड के सेंट मैरिएट्स होटल में होगी। पार्टी में करण जौहर और रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के कई सितारों को आमंत्रित किया गया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)