लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। लेकिन इससे पहले तमाम राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी थी। इसके बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 6 उम्मीदवारों की इस सूची में मुलायम सिंह यादव के परिवार से 3 लोगों के नाम शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
सपा महासचिव राम गोपाल यादव की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, फिरोजाबाद से अक्षय यादव के अलावा इटावा (सुरक्षित सीट) से कमलेश कठेरिया, बहराइच (सुरक्षित सीट) से शब्बीर वाल्मीकि और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित सीट) से भाईलाल कोल को टिकट दिया गया है। बता दें कि फिरोजाबाद से टिकट पाने वाले अक्षय यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बेटे हैं।
Samajwadi Party releases first list of 6 candidates for Lok Sabha polls. Mulayam Singh Yadav to contest from Mainpuri. pic.twitter.com/KUiQdNIOjR
— ANI UP (@ANINewsUP) March 8, 2019
आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने पिछली बार आजमगढ़ सीट से भी चुनाव लड़ा था। इस बार देखने वाली बात यह होगी कि पूर्वांचल की महत्वपूर्ण सीट पर किसे टिकट मिलता है।
इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने पहले 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। उम्मीदवारों की इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने वर्तमान संसदीय क्षेत्र अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपनी परंपरागत सीट रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी।
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, राहुल और सोनिया के नाम शामिल
बिहार: सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी से नाराज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह!
बिहार: एनडीए उम्मीदवारों का ऐलान जल्द, इन सात सीटों पर फंसा है पेंच!