राजगढ़, 2 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सिंध नदी में नहाने गए सात लोगों की डूबने से मौत हो गई। सात शव बरामद कर लिए गए है, वहीं एक बालिका लापता है, जिसकी खोज जारी है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मिली चौहान थाना क्षेत्र के तीतरी गांव के लोग सिंध नदी में नहाने और कपड़े धोने गए थे। इसी दौरान पानी में खेल रहे दो बच्चे गहरे हिस्से में जाकर डूबने लगे। इन बच्चों को बचाने की कोशिश में एक-एक कर आठ लोग गहरे पानी में चले गए।
पुलिस के अनुसार, इस हादसे में दुर्गा बाई उसकी बेटी किरण, फूलबाई और बेटे सुनील व राधां बाई उसकी बेटी रवीना व शबाना की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य के चलते सात शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक लड़की निकिता लापता है, जिसकी खोज जारी है।