इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 21 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- न्यूजीलैंड 1840 में ब्रिटिश कॉलनी का हिस्सा बना।
- दक्षिणी यमन द्वारा 1994 में उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा की।
- प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने 1996 में विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।
- विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को 2003 में जिनेवा में मंजूरी दी।
- दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की 2010 में हत्या कर दी गई।
21 मई को जन्मे व्यक्ति
- भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म 1931 में हुआ।
- 1960 में भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म हुआ था।
- मशहूर निर्देशक, स्क्रिप्ट लेखक आदित्य चोपड़ा का 1971 में जन्म हुआ।
21 मई को हुए निधन
- गामा पहलवान का निधन 1960 में हुआ था।
- 1991 में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र, और भारत के नौवें प्रधान मंत्री राजीव गांधी का निधन हुआ।
इतिहास में 20 मई- प्रसिद्ध हिंदी कवि सुमित्रानंदन पंत का 1900 में जन्म