केंद्र ने 6 नए राज्यपाल नियुक्त किए, आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनीं

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को बड़ा फेर-बदल करते हुए मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया। उन्होंने इसके अलावा पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, बिहार और नागालैंड में भी नए राज्यपाल नियुक्त किए। राष्ट्रपति भवन ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा, “भारत के राष्ट्रपति ने निम्न नियुक्तियां करते हुए खुशी जाहिर की है। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है।”

आनंदीबेन पटेल के स्थान पर लाल जी टंडन को लाया गया है, जो बिहार के राज्यपाल थे।


बिहार के राज्यपाल के तौर पर लाल जी टंडन के स्थान पर फागु चौहान को नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा राष्ट्रपति ने जगदीप धनकर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल तथा रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

सरकार के प्रतिनिधि और नागा शांति वार्ता के वार्ताकार आर.एन. रवि को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)