जन्मदिन विशेष: स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ दिलीप सरदेसाई को माना जाता है भारत का सर्वकालिक महान बल्लेबाज

  • Follow Newsd Hindi On  
जन्मदिन विशेष: स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ दिलीप सरदेसाई को माना जाता है भारत का सर्वकालिक महान बल्लेबाज

भारत के महान टेस्ट क्रिकेटरों में शुमार रहे दिलीप सरदेसाई (Dilip Sardesai) की आज जयंती है। दिलीप सरदेसाई (Dilip Sardesai) का जन्म 8 अगस्त 1940 को हुआ था। दिलीप सरदेसाई (Dilip Sardesai) की टीम इंडिया में एंट्री उस वक्त हुई जब वेस्टइंडीज को सबसे खतरनाक टीम माना जाता था। उनके तेज गेंदबाजों का उस वक्त क्रिकेट वर्ल्ड में दबदबा था। दिलीप सरदेसाई (Dilip Sardesai) ने उस वक्त वेस्टइंडीज में ऐसा इतिहास रचा था कि उनके तेज गेंदबाज भी हैरान रह गए थे। 1971 में दिलीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर न सिर्फ डबल सेंचुरी लगाई बल्कि मैच भी बचाया था।

दिलीप सरदेसाई से जुड़ी खास बातें…

–  सरदेसाई को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारत का सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है। इंटर-यूनिवर्सिटी रोहिंटन बारिया ट्रॉफी में 1959-60 में 87 की औसत से 435 रन बनाकर पहली बार चर्चा में आए सरदेसाई ने भारत के लिए 30 टेस्ट मैच खेले।


–  अपने टेस्ट करियर में सरदेसाई ने पांच शतकों और नौ अर्धशतकों की मदद से कुल 2001 रन बनाए। टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 212 रन रहा है. उनके नाम दो दोहरे शतक हैं।

–  सरदेसाई का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। उन्होंने कुल 179 मैचों में 10230 रन बनाए। इसमें 25 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में भी सरदेसाई (Dilip Sardesai) दोहरा शतक लगा चुके हैं।

–  भारतीय टीम के लिए खेलने वाले वह गोवा के इकलौते खिलाड़ी थे और अपने दस साल के करियर में मुंबई रणजी टीम और भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने 10,000 से अधिक रन बनाए।


–  इंग्लैंड के खिलाफ 1961 में भारतीय टीम में पदार्पण करने वाले सरदेसाई (Dilip Sardesai) ने ओवल पर 1971 में मिली जीत में 54 और 40 रनों की पारियां खेली थीं। भारत ने इंग्लिश सरजमीं पर पहली बार सीरीज जीती थी।

–  वेस्टइंडीज के 1970-71 के दौरे पर सरदेसाई (Dilip Sardesai) ने पहले टेस्ट में 212 रन बनाए। पोर्ट आफ स्पेन में दूसरे टेस्ट में उन्होंने 112 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली, जो कैरेबियाई सरजमीं पर भारत की पहली जीत थी। चौथे टेस्ट में उन्होंने 150 रन बनाए थे।

–  8 अगस्त 1940 को गोवा में जन्मे सरदेसाई (Dilip Sardesai) ने 2 जुलाई 2007 को मुंबई में अंतिम सांस ली थी।


VIDEO: जानें टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलने वाली भाइयों की जोड़ी के बारे में

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)