आईआईसी में लें लखनवी अंदाज का आंनद

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| विजुअल और परफॉर्मिग आर्ट के जादू में खुद को डुबो देने की चाह रखने वाले संस्कृति के शौकीनों के लिए, दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) का आगामी वार्षिक उत्सव ‘द आईआईसी एक्सपीरियंस : ए फेस्टिवल ऑफ द आर्ट्स’ का आयोजन 11-15 अक्टूबर के बीच होगा।

  इसमें कई तरह के एक्टिविटीज शामिल होंगे जैसे कि डांस, खाना-पीना, म्यूजिक, थिएटर, लोक कला, पेंटिंग्स, और फोटोग्राफी की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस महोत्सव में लखनऊ की समृद्ध, समन्वित संस्कृति, भूत और वर्तमान पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।


यहां ‘अवध से चांद वर्क’ नामक एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें कई तरह की तस्वीर, कलाकृति, पुराने वस्त्र और पुरानी चीजें शामिल होंगी जिनके माध्यम से लखनऊ के लोगों, स्थानों और भौतिक संस्कृति की विविधता का जश्न मनाया जाएगा। इसमें ‘हुस्न-ए-कारीगरी-ए अवध’ भी शामिल होगी जिसमें अवधी मास्टर कारीगरों द्वारा यहां की शिल्प परंपराओं का एक जीवंत चित्रण किया जाएगा।

ऑडवर्क्‍स द्वारा तैयार और डिजाइन की गई यह प्रदर्शनी लखनऊ की लोकप्रिय ‘गंगा-यमुना तहजीब’ या हिंदू-मुस्लिम संस्कृति के सम्मिश्रिण से परे होगा। इसके साथ ही इसमें कई और समुदायों को भी शामिल किया जाएगा जो शहर के बहुरूपदर्शक सांस्कृतिक परिदृश्य में जुड़ते हैं।

‘फिल्मी दुनिया में अवध’ नामक एक फिल्म महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें उन फिल्मों को शामिल किया जाएगा जो लखनऊ पर आधारित रही हैं।


यहां एंट्री मुफ्त है। 11-15 अक्टूबर पूरे दिन इसका आयोजन रहेगा। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, मैक्स म्यूलर मार्ग, लोधी गार्डेन्स, दिल्ली में इसे आयोजित किया जाएगा।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)