Aaj Ka Rashifal 25 October: जानें दशहरा के दिन कैसा रहने वाला है आपका भाग्य, देखें अपना राशिफल

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 19 January: इस राशि के लोगों को व्यापार में होगा लाभ, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 October:  कन्या राशि के लोग दशहरे के दिन किसी विवाद में न पड़ें। अन्य राशि वाले भी जानें दशहरे के दिन क्या करना होगा शुभ आर क्या करना होगा अशुभ।

मेष राशि


घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। यात्रा पर जाना खतरनाक हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन शुभ है। दशहरा के दिन आपका दुश्मन कमज़ोर रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आज के लिए आपका लकी नम्बर है 8 और शुभ रंग है सफेद।

वृषभ राशि

दशहरा के दिन अपने शादी शुदा जीवन के लिए प्रार्थना करें होगा शुभ। गणेश जी करें उपासना। शनि देव को तेल चढ़ाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शादी शुदा में जीवन में विवाद हो सकता है। काम करने में दिक्कत आ सकती है। आज के दिन आपको बच्चों के तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।


मिथुन राशि

प्रेमियों के लिए आज का दिन खास है। सूती वस्त्र का दान करें। तुलसी के पेड़ की पूजा करें। हनुमान जी की पूजा करें। आज आप किसी लंबी यात्रा और जा सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। रुके काम जल्दी ही पूरे होंगे। आज के लिए आपका लकी नम्बर है 6 और शुभ रंग है सफेद। दशहरा के दिन किसी गरीब को चावल दान करना होगा शुभ।

कर्क राशि

खर्च पर काबू रखें। घर में घोड़ें का नाल रखें। दशहरा के दिन घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना होगा शुभ। गाय को रोटी खिलाएं। आज का ये दिन प्रेमी जोड़ियों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दिक्कत आ सकती है। काम में मन लगेगा। शुभ रंग नीला और लकी नंबर 7।

सिंह राशि

प्रेमियों के लिए आज का दिन खास है। दशहरा के दिन करें तुलसी के पेड़ की पूजा। सूती वस्त्र का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें। आज आप किसी लंबी यात्रा और जा सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें।गरीब को चावल का दान करें। रुके काम जल्दी ही पूरे होंगे। आज के लिए आपका लकी नम्बर है 9 और शुभ रंग है सफेद।

कन्या राशि

गणेश जी की उपासना करें। आज दशहरा है आज किसी विवाद में न पड़ें। सारा ध्यान पूजा में लगाएं। आज का दिन आपके लिए मंगलमय होगा। पीपल के पेड़ को जल दें। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। खर्च पर काबू नहीं रहेगा। यात्रा करने से बचें। सूरज को जल देना न भूलें। आज के लिए आपका लकी नम्बर है 7 और शुभ रंग है हरा।

वृश्चिक राशि

दशहरा के दिन माता रानी की पूजा के साथ साथ हुनुमान चालीसा का पाठ करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। काले तिल का दान करें। काम थोड़ा कम मन लगेगा। दिन आपके लिए संघर्ष भरा रहेगा। यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। बच्चों के तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। गाय को रोटी अवश्य खिलाएं। आज आपका लकी नम्बर है 5 और शुभ रंग है पीला।

तुला राशि

आज के दिन सफर पर जा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के मामले में दिन बेहतर रहेगा। गरीबों को अन्न दान करें। पीपल के पेड़ में पानी दें। गाय को रोटी खिलाएं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। शुभ रंग सफेद और लकी नंबर 2। दशहरा के दिनघर में नई गाड़ी लाना होगा शुभ।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। आज करें गायत्री मंत्र का जाप। काले तिल और सूती वस्त्र का दान करें। काम करने में दिक्कत आ सकती है। खर्च पर काबू नहीं रहेगा। सेहत में सुधार होगा। शादी शुदा जीवन में विवाद हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें।दशहरा के दिन किसी गरीब को काले तिल का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि

इस माह में किसी विवाद में न पड़ें। दशहरा के दिन किसी गरीब को अन्नदान करें। यात्रा करने से बचें। अचानक से कुछ अच्छा आपके साथ हो सकता है। सूरज को जल देना न भूलें। काले तिल का करें दान। पीपल के पेड़ को जल दें। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि

दशहरा के दिन गरीबों में कपड़ा बांटे। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे। पंछियों को दाना खिलाएं। काम में मन लगेगा। किसी लंबे यात्रा पर जाने का योग बनेगा। दुश्मन कमज़ोर रहेगा। पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। मन को शांत रखें। काले तिल का दान करें। आज के लिए आपका लकी नम्बर होगा 3 और शुभ रंग होगा पीला।

मीन राशि

दशहरा के दिन साने चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। सूरज को जल चढ़ाना न भूलें। नए कामों में पैसा लगाएं। मां दूर्गा की पूजा करें। काले तिल का दान करें। हमसफ़र को घुमाने ले जाएं। गाय को रोटी खिलाएं। मन शांत रखें। टेंशन न लें। आज के दिन नबंर है 1 और शुभ रंग है सफेद।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)