आंध्र के राज्यपाल ने जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक

  • Follow Newsd Hindi On  

अमरावती, 27 सितंबर (आईएएनएस) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।

हरिचंदन के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “आंध्र के राज्यपाल ने रविवार को भाजपा के संस्थापक सदस्य जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया।”


राज्यपाल ने याद किया कि सिंह ने पहले एक सेना अधिकारी के रूप में कार्य किया और उसके बाद पांच बार राज्यसभा के सदस्य और चार बार लोकसभा सदस्य के रूप में कार्य किया।

उन्होंने कहा, “सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया और कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे कि विदेश मामलों, वित्त और रक्षा के लिए कार्य किया।”

हरिचंदन के अनुसार, साल 2002 और 2004 के बीच वित्तमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल के दौरान राज्य वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) पेश किया गया था।


उन्होंने सिंह की आत्मा की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ और भगवान वेंकटेश्वर से प्रार्थना की, शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

दिल्ली में रविवार को सिंह का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)