आंध्र प्रदेश की पूर्व सांसद कोथापल्ली गीता भाजपा में शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)| वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पूर्व सांसद कोथापल्ली गीता मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

 गीता आंध्र प्रदेश के अराकू से सांसद थीं। गीता, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व महासचिव राम माधव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। गीता ने बीते साल जन जागृति पार्टी बनाई थी।


गीता 2014 में वाईएसआरसीपी के टिकट पर लोकसभा के लिए चुनी गईं थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गीता तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) से टिकट पाना चाह रही थीं। जब यह स्पष्ट हो गया कि उन्हें तेदेपा का टिकट नहीं मिलेगा तो उन्होंने सामाजिक न्याय के नारे के साथ जन जागृति पार्टी बनाई।

गीता की पार्टी ने अप्रैल में हुए चुनावों में कुछ विधानसभा सीटों व लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रही। गीता ने विशाखापत्तनम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)