आर्थिक मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक : प्रियंका

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार के आर्थिक मंदी पर चुप्पी को ‘बहुत खतरनाक’ बताया और कहा कि बहाने व बयानबाजी से काम नहीं चलेगा क्योंकि इसका कोई हल नहीं है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में कहा, “काउंटडाउन : हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी : दोनों बहुत खतरनाक हैं। इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहों से काम नहीं चलेगा।”

यह पहली बार नहीं है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी व कांग्रेस नेता ने सरकार पर हमला किया है।


इससे पहले प्रियंका ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार व कई दूसरे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला किया

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)