आर्थिक सर्वेक्षण : भूजल स्तर का गिरना चिंता का विषय

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)| सिंचाई के लिए भूजल का ज्यादा इस्तेमाल किए जाने पर आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 में चिंता जाहिर करते हुए सिंचाई के लिए पानी के उपयोग में सुधार को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि एशियन वाटर डेवलेपमेंट आउटलुक 2016 के मुताबिक करीब 89 फीसदी भूजल का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाता है, जिसके कारण भूजल निरंतर नीचे की तरफ खिसकता जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है।

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 संसद में पेश किया, जिसमें कहा गया है कि देश में धान और गन्ना उपलब्ध जल का 60 प्रतिशत से अधिक का जल ले लेते हैं जिससे अन्य फसलों के लिए कम पानी उपलब्ध रहता है।


सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि भूमि के बंटवारे और जल संसाधनों के कम होने से संकट बढ़ा है, जबकि अपनाए गए नए प्रभावी संसाधनों और जलवायु के अनुकूल सूचना एवं प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से कृषि क्षेत्र स्मार्ट हुआ है। कृषि जोतों के छोटे होने की वजह से देश में सीमांत किसानों के लिए उपयुक्त संसाधनों को अपनाने पर जोर दिया गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक कृषि और संबंधित क्षेत्र में सकल पूंजी निर्माण के प्रतिशत के रूप में सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) में वर्ष 2013-14 में 17.7 प्रतशित की बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन उसके बाद वर्ष 2017-18 में यह घटकर 15.5 प्रतिशत रह गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)