आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई के घर एनआईए का छापा

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई के आवास पर छापा मारा। गोगोई को इसी महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के नेता गोगोई की हिरासत अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही है। गोगोई को एजेंसी द्वारा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अवैध (गतिविधियां) रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सिटीजन फोरम द्वारा आयोजित एक विशेष बैठक में वक्ता गोगोई को तब गिरफ्तार किया गया था, जब असम में विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे।


विभिन्न किसान संगठनों को सलाह देने वाले कार्यकर्ता को पहले असम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ राजद्रोह के आरोप के चलते हिरासत में लिया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)