आशुतोष टण्डन बने भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 12 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में निर्वाचन समिति घोषित कर दी है। इसमें प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन को प्रदेश का चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया, “भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने उप्र की निर्वाचन समिति का गठन किया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन को प्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी व वाय. पी. सिंह को प्रदेश का सह चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है।”

उन्होंने बताया कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव सदस्यता अभियान के बाद करवाए जाएंगे। पार्टी का सदस्यता अभियान 31 अगस्त तक चलेगा।


ज्ञात हो कि भाजपा के संविधान अनुसार, प्रत्येक तीन वर्ष पर 20 प्रतिशत नए सदस्य बनाकर संगठनात्मक चुनाव कराना जरूरी होता है। इसके अलावा सक्रिय सदस्यों को नए सिरे से सदस्यता लेनी होती है, क्योंकि तीन वर्ष पर इनकी सदस्यता शून्य हो जाती है। मतलब सभी सक्रिय सदस्य सिर्फ प्राथमिक सदस्य ही रह जाते हैं।

नियमानुसार, पार्टी का पदाधिकारी उसे ही बनाया जा सकता है, जो सक्रिय सदस्य है। इसी कारण सदस्यता अभियान जरूरी होता है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)