आयात एक्सपो में काफी संख्या में अमेरिकी प्रदर्शक

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 12 नवंबर (आईएएनएस)| चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो की आयोजन समिति द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान एक्सपो में अमेरिकी प्रदर्शनी क्षेत्र लगभग 47,500 वर्ग मीटर में फैला है, जिसमें शामिल प्रदर्शकों की संख्या 192 तक पहुंच गई है। प्रदर्शकों की संख्या के संदर्भ में अमेरिकी कंपनियां सबसे ज्यादा नहीं हैं, लेकिन इसका प्रदर्शनी क्षेत्र सबसे बड़ा है। यह इस बात को दर्शाता है कि हर अमेरिकी कंपनी का आकार अपेक्षाकृत बड़ा है।

अमेरिका-चीन व्यापार समिति के एक संबंधित व्यक्ति ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां अभी भी चीनी बाजार में बहुत रुचि रखती हैं। इसके सदस्यों के सर्वेक्षण से पता चलता है कि अमेरिकी कंपनियों को वर्ष 2018 में चीन में बहुत लाभ प्राप्त हुआ है। इस एक्सपो में भी काफी लोगों ने अमेरिकी प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा किया। अमेरिकी कंपनियां इस परिणाम से बहुत खुश हैं।


राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने मुख्य भाषण में विदेशी निवेश कानून सहित राष्ट्रीय रणनीतियों और खुली नीतियों पर जोर दिया, जिससे अमेरिकी कंपनियों को चीन में निवेश करने के लिए अधिक सुविधा दी जाएगी।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)