अब मिया खलीफा ने किसानों के पक्ष में ट्वीट किया

  • Follow Newsd Hindi On  

लॉस एंजेलिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)। लेबनानी-अमेरिकी पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

मिया ने बुधवार को ट्वीट किया, यह किस तरह का मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के इर्द-गिर्द इंटरनेट काट दिया है। मैं किसानों के साथ हूं।


उन्होंने एक अलग ट्वीट में किसानों के प्रदर्शन की तस्वीर भी साझा की।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय पॉप सेंसेशन रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के लिए अपनी चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था।

रिहाना ने मंगलवार को ट्वीट किया था, हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।


वहीं ग्रेटा ने बुधवार को ट्वीट किया, हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)