अगर ‘ठग्स’ सत्ता में आ गए, तो भारत की वृद्धि में कमी आएगी : शाह

  • Follow Newsd Hindi On  

पुणे, 9 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगामी लोकसभ चुनाव में ‘ठग्स’ सत्ता में आ गए तो, भारत की वृद्धि में कमी आएगी और विकास की गति बेपटरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार वर्ष 2014 से देश के ‘विकास को नई दिशा’ दे रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव देश के भविष्य का निर्णय करेगी।

उन्होंने यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस समेत पार्टी नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “जो 55 वर्षो में प्राप्त नहीं किया जा सका, उसे मोदीजी ने 55 महीने में प्राप्त कर लिया। भाजपा विकास पर जोर देती है और हालिया बजट ने समाज के सभी धड़ों के साथ न्याय किया है।”


यह कहते हुए कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, न कि नेताओं की, उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षो में इसने ‘एक परिवार’ के प्रभाव को खत्म कर दिया है, जातिवादी- सांप्रदायिक प्रकार की राजनीति को समाप्त कर दिया है, देश को भ्रष्टाचार से छुटकारा दिला दिया है और पार्टी देश को तीव्र विकास के रास्ते पर ले गई है।

विपक्षी पार्टियों की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि कोई भी आगामी चुनावों में भाजपा के विजय को नहीं रोक सकता और विपक्ष का कोई भी महागठबंधन हमें सत्ता में वापस आने से नहीं रोक सकता।

फड़णवीस ने कहा कि 2020-2035 का काल देश के लिए नाजुक है क्योंकि यह चीन और उसके बाद अमेरिका की अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।


उन्होंने कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए कि ‘मजबूत विकासपरक एजेंडा अबाधित रूप से आगे बढ़े’ आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देना महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से 48 लोकसभा सीटों पर भाजपा और इसके गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)