अमेरिका : मॉल में गोलीबारी, 8 घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

वाशिंगटन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के एक मॉल में गोलीबारी की घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि बंदूकधारी फरार है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना मिल्वॉकी महानगरीय क्षेत्र के वॉवेटोसा शहर में स्थित मॉल में शुक्रवार दोपहर हुई।


वॉवेटोसा के मेयर डेनिस मैकब्राइड ने एक बयान में कहा कि घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और हमलावर फरार है।

मैकब्राइड ने कहा कि गोलीबारी दोपहर 3 बजे के आसपास हुई और मॉल में 75 पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है, अधिक सटीक जानकारी प्रदान करने में समय लगेगा, लेकिन जानकारी सामने आते ही उपलब्ध कराई जाएगी।


–आईएएनएस

वीएवी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)