अमेरिकी शेयरों में गिरावट

  • Follow Newsd Hindi On  

न्यूयॉर्क, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)| अमेरिकी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 507.53 अंकों यानी 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ 23,592.98 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 54.01 अंकों यानी 2.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,545.94 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 156.93 अंकों यानी 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ 6,753.73 पर बंद हुआ।

डॉव जोंस में अपने 53 सप्ताह के उच्च स्तर की तुलना में 11 फीसदी से अधिक की गिरावट है। एसएंडपी 500 में अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर की तुलना में 12 फीसदी की गिरावट है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)