अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आज पश्चिमी उप्र में करेंगे जनसभाएं

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में लगातार जनसभाएं कर उनके पक्ष में माहौल तैयार कर रही है। इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिमी उप्र में दो जनसभाओं में भाग लेंगे।

 


प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे के मुताबिक, “अमित शाह भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के समर्थन में बागपत में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, तो दूसरी रैली नगीना के प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह के लिए आयोजित की गई है।’

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में वी.के. सिंह के समर्थन में दो चुनावी जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री पहले लोनी में रैली को संबोधित करेंगे, फिर वह गाजियाबाद के घंटाघर, रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने के तुरंत बाद गौतमबुद्धनगर के बिसाहड़ा की जनसभा में भाग लेंगे।”

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)