अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी सुजान सिंह पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 16 जनवरी (आईएएनएस)| भारत के अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी सुजान सिंह पर चंडीगढ़ पुलिस ने उनकी पत्नी इरिना बरार की शिकायत पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। इरिना ने नवंबर-2018 में सुजान सिंह के खिलाफ शारीरिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। सुजान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 और 498ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा “जांच के बाद सुजान सिंह के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान उनके ऊपर लगे आरोप सही पाए गए।”


इरिना और सुजान दोनों ने 2010 में शादी की थी। 2018 में इरिना ने सुजान के खिलाफ घरेलू हिसा का मामला दर्ज कराया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)