AP Board SSC 10th Result 2019: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होंगे जारी, यहां bieap.gov.in देखें

  • Follow Newsd Hindi On  
AP Board SSC 10th Result 2019: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होंगे जारी, यहां bieap.gov.in देखें

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आंध्र प्रदेश(BSEAP) द्वारा 14 मई को AP कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2019 घोषित करने की उम्मीद है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम सुबह 11 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। आंध्र प्रदेश कक्षा 10 या AP SSC परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.bieap.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस साल आंध्र प्रदेश माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र SSC परीक्षा 18 मार्च से 2 अप्रैल 2019 तक आयोजित की गई थी।

AP SSC Result 2019: कैसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट www.bieap.gov.in पर जाएं।
  • एपी बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज पर AP SSC रिजल्ट 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना बोर्ड रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, द्वारा आयोजित परीक्षा में इस साल कुल 10.6 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। ये परीक्षा बोर्ड द्वारा राज्य भर में 2,800 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।


AP SSC परिणाम 2019: पिछले साल के आंकड़े

पिछले साल एपी कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा आयुक्त के संध्या रानी, ​​आंध्र प्रदेश सरकार और आंध्र प्रदेश के मानव और संसाधन विकास मंत्री गंटा श्रीनिवास राव द्वारा की गई थी। कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए एपी एसएससी परिणाम 29 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था। पिछले साल छात्रों का कुल पास प्रतिशत 94.48 प्रतिशत था, जबकि लड़कों के लिए पास प्रतिशत 84.41 प्रतिशत और लड़कियों के लिए 94.56 प्रतिशत था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)