असम उपचुनाव : चार में से तीन सीटों पर भाजपा को बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  

गुवाहाटी, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| असम में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिलहाल तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, एक सीट पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे चल रही है। चारों सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे। बढ़त वाली तीनों सीटें पहले भाजपा के पास ही थी।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट एक राजनीतिक पार्टी है जो भारतीय राज्य असम में सक्रिय है।


असम सरकार में मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर लिखा, “खुशी है कि हमें असम की रंगापाड़ा, राताबाड़ी और सोनारी की तीनों विधानसभा सीटों पर भारी अंतर से जीत बरकरार रखने में कामयाबी मिली।”

उन्होंने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता पर विश्वास रखने के लिए असम की जनता का आभारी हूं।”

सरमा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विधायक राजेन बोथार्कुर, पार्टी के एस सी मोर्चा राज्य महासचिव बिजॉय मालाकार और नबनीता हांडिक को बधाई और शुभकामनाएं दी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)