बासेल (स्विट्जरलैंड), 19 अगस्त (आईएएनएस)| भारत की मेघना जक्कामापुडी और एस. राम पूर्विशा की जोड़ी ने सोमवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला युगल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल कर ली है। भारतीय जोड़ी ने ग्वाटेमाला की कोरलेटो सोटो डियाना और सोटोमायोर निकते एलेक्जेंडरे की जोड़ी को मात दी।
भारतीय महिलाओं ने यह मुकाबला 28 मिनट में 21-10, 21-18 से अपने नाम किया।
दूसरे दौर में यह जोड़ी जापान की शिहो टानाका और कोहारू योनेमोटो की जोड़ी से भिड़ेगी। जापानी जोड़ी को पहले दौर में बाई मिला है।