भारत को एक रखता है हिंदुत्व : डॉ. कृष्ण गोपाल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि जहां स्वतंत्र प्रश्न करने की छूट है, वही हिंदुत्व है, जहां प्रश्न करने की छूट नहीं है, उसका नाम अहिंदुत्व है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ही भारत को एक रखता है।

यहां नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में संघ के प्रचारक जे नंद कुमार की किताब ‘हिंदुत्व फार द चेंजिंग टाइम्स’ के विमोचन समारोह में डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हिंदुत्व पर पुस्तक लिखना और हिंदुत्व को समझना तथा समझाना दोनों बहुत कठिन है। हिंदुत्व को समझना ब्रह्म, ईश्वर को समझना है। ऐसे में नंद कुमार ने हिंदुत्व पर किताब लिखकर 20-22 आयामों पर समझाने की हिम्मत की है।”


उन्होंने विभिन्न आयामों पर हिंदुत्व की दृष्टि को समझाने की कोशिश की है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)