भारत में कोविड मामलों की संख्या 93 लाख के करीब

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 44,489 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 92,66,705 पहुंच गई। लगातार 19वें दिन वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से कम पाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

अंतिम बार 50 हजार से ज्यादा दैनिक मामले 7 नवंबर को दर्ज किए गए थे।


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इसी दौरान कोविड-19 से 524 मौतें हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,35,223 तक पहुंच गया।

देश में फिलहाल 4,52,344 वायरस के सक्रिय मरीज हैं। अब तक 86,79,138 मरीजों को रिकवर होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। पिछले 24 घंटों में 36,367 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

देश में रिकवरी रेट 93.66 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.46 फीसदी है।


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 84,464 सक्रिय मरीज हैं और यहां अब तक कोविड-19 से 46,748 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। महाराष्ट्र के बाद स्थान आता है आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मामले में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

–आईएएनएस

एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)