भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध का ट्विटरातियों ने किया स्वागत

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)| वीडियो साझा करने वाले चीनी एप टिकटॉक पर भारत में प्रतिबंध लगने के बाद ट्विटर पर मीम्स और अजीब तरह के वीडियो की बाढ़ आ गई है।

भारत में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के एप स्टोर से टिकटॉक डालनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है।


एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “टिकटॉक इंडिया के दिवंगत होने के बारे में सुनकर दुख हुआ। टिकटॉक यूजर के लिए दो मिनट का मौन।”

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “प्रतिबंध के लिए ईश्वर और भारत की न्यायपालिका का आभार!! हमारे युवाओं को बचाने को लेकर यह याचिका दाखिल करने के लिए अधिवक्ता एस. मुथुकुमार सर आपको सलाम।”

अश्लील और अनुचित सामग्री को लेकर टिकटॉक इंडिया निशाने पर थी। इसी महीने मद्रास उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता मुथुकुमार की याचिका पर सुनवाई के बाद इस पर रोक लगाने का आदेश दिया।


सर्वोच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल को मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गूगल और एप्पल को इस एप को ब्लॉक करने को कहा।

मगर, टिकटॉक पर प्रतिबंध से सिर्फ नए यूजर गूगल और एप्पल से इस एप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी बाइटडांस के पास इसका स्वामित्व है। कंपनी का दावा है कि भारत में इसके 12 करोड़ मासिक सक्रिय यूजर हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)