भारतीय हॉकी टीम के कोच बने ग्राहम रीड

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)| हॉकी इंडिया ने सोमवार को यहां आस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

रीड जल्द ही बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में जारी कैम्प में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। इस कैम्प के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।


रीड आस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2012 में लगातार पांचवीं बार चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

गौरतलब है कि पिछले साल भुवनेश्वर में हुए हॉकी विश्व कप के कुछ समय बाद हरेंद्र सिंह को भारत के मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था और तब से टीम को नए कोच की तलाश थी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)