‘जो न बोले जय श्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान’ गाने पर विवाद, गायक गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
'जो न बोले जय श्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान' गाने पर विवाद, गायक गिरफ्तार

लखनऊ। ‘भेजो कब्रिस्तान’ गीत को यू-ट्यूब पर पोस्ट करने वाले गायक वरुण बहार को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके गाने में आपत्तिजनक बोल हैं, जैसे- जो भगवान राम के नाम का जप नहीं करता है उसे कब्रिस्तान भेज देना चाहिए। पुलिस ने कहा कि बहार को सोशल मीडिया पर अश्लील और भड़काऊ गाने अपलोड करने के आरोप में मनकापुर के बंदराह गांव से भोर में 3 बजे गिरफ्तार किया गया है।

उसने गाने में “जो न बोले जय श्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान” जैसे भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया है।


गायक यू-ट्यूब चैनल पर अपने अश्लील और उत्तेजक गीतों के लिए लोकप्रिय है। उसके खिलाफ कई उत्तेजक गानों पर एफआईआर दर्ज की गई थीं।

उसे देर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)