भूकंप के झटकों से हिला पूर्वोत्तर

  • Follow Newsd Hindi On  

शिलांग, 4 अप्रैल (आईएएनएस)| देश के पूर्वोत्तर राज्यों में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप से तत्काल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


एक भूकंप वैज्ञानिक ने आईएएनएस से कहा, “भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई। यह अपरान्ह 1.15 बजे आया और इसका केंद्र मणिपुर के सेनापति जिले में था।”

भूकंप के झटके असम, मेघालय व पूर्वोत्तर क्षेत्र के आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

देश के पूर्वोत्तर राज्यों -असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व मणिपुर को भूकंप वैज्ञानिक दुनिया का छठा प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र में मानते हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)