बी.पी. सिंह बने मप्र के राज्य निर्वाचन आयुक्त

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 31 दिसंबर (आईएएनएस)| बी.पी.सिंह को मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। सिंह की इस पद पर नियुक्ति सेवानिवृत्ति के बाद की गई है।

इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जारी किया है।


राज्य के मुख्य सचिव बी.पी. सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल के निर्देशानुसार बी.पी. को राज्य निर्वाचन आयोग का आयुक्त नियुक्त किया जाता है।

बी.पी. सिंह 1984 बैच के आईएएस हैं।


जारी आदेश अनुसार, सिंह को इस पद पर छह साल के लिए नियुक्त किया गया है, उनकी यह नियुक्ति छह साल या 66 वर्ष की आयु तक के लिए है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)