Google Pay के इन यूजर्स को कंपनी की ओर से बड़ी राहत, अब जारी रहेगी मुफ्त मनी ट्रांसफर की सुविधा

  • Follow Newsd Hindi On  
Google Pay के इन यूजर्स को कंपनी की ओर से बड़ी राहत, अब जारी रहेगी मुफ्त मनी ट्रांसफर की सुविधा

हाल ही में गूगल पे (Google Pay) ने ऐलान किया था कि उसकी तरफ से डेबिट कार्ड से मनी ट्रांसफर पर फीस वसूली जाएगी, जो 1.5 फीसदी या फिर 0.31 डॉलर (जो भी ज्यादा हो) होगी। गूगल की ओर से अब इस मालमे में सफाई दी गई है कि, भारतीय यूजर्स से डेबिट कार्ड को लिंक करके गूगल पे से मनी ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नही वसूला जाएगा।

कंपनी ने साफ कर दिया है कि डेबिट कार्ड से मनी ट्रांसफर फीस केवल अमेरिकी यूजर्स से ही वसूली जाएगी। यह नियम भारतीय गूगल पे यूजर और गूगल पे के बिजनेस एप यूजर्स पर लागू नही होगा।


बता दें कि गूगल की ओर से साल 2021 की शुरुआत से गूगल पे वेब पेज को बंद करने का ऐलान किया गया था। इसी के साथ गूगल की तरफ से मनी ट्रांसफर पर फीस वसूलने का भी जिक्र किया था। इसके अलावा गूगल ने गूगल पे एप में अमेरिकी यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स जोड़ने का भी ऐलान किया था।

कूपन सुझाव, बिल अगल करने के फीचर्स इसमें शामिल थे। इसी के साथ दोस्तों और परिवार के लोगों को कॉन्टैक्ट लिस्ट से मनी ट्रांसफर करने के नए फीचर को पेश किया गया है। गूगल पे स्वीकर करने वाले लोकल रिटेलर्स की जानकरी एप के जरिए देने का फीचर भी दिया गया है। इसी के साथ एप से सीझे खाने को भी आर्डर किया जा सकेगा।

मनी सेविंग फीचर भी गूगल की तरफ से दिया गया है। यह आपके एक्स्ट्रा खर्च पर लगाम लगाने में आपकी मदद कर सकता है। गूगल की तरफ से ज्यादा खर्च करने पर आपके पास एक अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)