बिहार : कट्टर नक्सली सिद्धू कोड़ा सहित 3 गिरफ्तार, हथियार बरामद

  • Follow Newsd Hindi On  

 जमुई, 22 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार के जमुई जिला से पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के इनामी नक्सली और झारखंड तथा बिहार के कई नक्सली घटनाओं के आरोपी सिद्धू कोड़ा सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

  इनके पास से कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। जमुई के पुलिस अधीक्षक डॉ़ एनामुल हक मेगनू ने यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा संयुक्त छापेमारी कर बिहार और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों से सिद्धू कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे उसके निशानादेही पर उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।


उन्होंने बताया कि इनके पास से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल सहित तीन हथियार, एक हैंड ग्रेनेड सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नक्सली स्वयंभू कमांडर कोड़ा पिछले कुछ दिनों से झारखंड के दुमका, गिरिडीह और बिहार के जमुई, लखीसराय सहित कई इलाकों में बैठक की थी और लगातार उस क्षेत्र में अपने संगठन को विस्तार देने में लगा हुआ था।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)