बिहार में बदली, बारिश की संभावना

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25़1 डिग्री, गया का 26.0 डिग्री और पूर्णिया में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)