बिहार में कांग्रेस से बड़ा है हम का जनाधार : मांझी

  • Follow Newsd Hindi On  

 पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल िंहंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एकबार फिर अपनी पार्टी हम को कांग्रेस से अधिक जनाधार वाली पार्टी बताते हुए कांग्रेस से ज्यादा सीट पर दावा ठोंका है।

 मांझी ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हम पार्टी का जनाधार कांग्रेस से बड़ा है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस भले ही पुरानी पार्टी है लेकिन बिहार में हमारा जनाधार कांग्रेस से कहीं बड़ा है। इस बात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को समझना होगा।”

उन्होंने कहा कि हम पार्टी के पास हर वर्ग और जाति में जनाधार है। हमें कम सीट देकर अपमानित होना पड़े ऐसा नहीं होगा। उन्होंने हालांकि यह भी माना कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से कांग्रेस में एक नई शक्ति आई है।

उल्लेखनीय है कि मांझी इससे पहले भी महागठबंधन में शामिल राजद को छोड़कर अन्य सभी दलों से अधिक सीट की मांग कर चुके हैं।


गौरतलब है कि मांझी की पार्टी हम पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल थी परंतु पिछले वर्ष महागठबंधन में शामिल हो गई थी। माना जाता है कि मांझी को कम सीट मिलने का भय सता रहा है, इस कारण वे महागठबंधन में सीटों को लेकर दबाव बना रहे हैं। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)