बिहार में लुढ़केगा तापमान

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 14 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ तथा सुहावना बना है। गुरुवार को सुबह से ही धूप निकली है तथा कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी तथा ठंड का दौर प्रारंभ होगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 12.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)