बिहार में मौसम साफ, तापमान में इजाफा

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 21 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के तापमान में वृद्घि के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले एक-दो दिनों के अंदर मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।


बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 13.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)