बिहार में मौसम साफ, तापमान में वृद्घि के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 6 मार्च (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप निकली है। बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी।


राज्य के अन्य शहरों में गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, भागलपुर का 16.4 डिग्री और पूर्णिया का 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)