बिहार में मौसम साफ, तापमान में वृद्घि

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 9 मार्च (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच, तापमान में भी वृद्घि देखी जा रही है। राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अिंधकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा दिन में खिली हुई धूप रहेगी। इस दौरान तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जाएगी।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, गया का 11.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)