बिहार में मौसम शुष्क

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदें का कहना है कि कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम थोड़ी ठंड महसूस होगी लेकिन दिन में तीखी धूप रहेगी।


अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.6 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)