बिहार में मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  

सहरसा, 7 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार के सहरसा जिले के बलवाहाट सहायक थाना (आउट पोस्ट) क्षेत्र में अपराधियों ने मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बलवाहाट के थाना प्रभारी हरेश्वर सिंह ने शनिवार को बताया कि सरोजा पंचायत की मुखिया कुंती देवी के पति राज कुमार शर्मा शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल से अपने गांव सरोजा लौट रहे थे। इसी दौरान राजपुर गांव के समीप एक स्कूल के नजदीक पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है परंतु प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी होने की आशंका की व्यक्त की जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)