बिहार में सुबह ठंड

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 21 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप खिली है। शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 6.4 डिग्री और पूर्णिया का 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में और वृद्घि की संभावना है। रात में कोहरा बढ़ने के आसार हैं ।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)