बिहार में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 29 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही खिली धूप निकली है। इस बीच, हालांकि ठंडी हवाओं और तापमान में आई गिरावट के कारण सर्दी बढ़ गई है।

बिहार के गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसमविदों का कहना है राज्य में बादल छंटने के बाद से पिछले एक-दो दिनों से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा दिन में खिली हुई धूप निकलेगी परंतु ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य की राजधानी पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 9.6 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)