बिहार में उमस भरी गर्मी, बारिश के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)| राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री, गया का 26.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)