बिहार : मंत्री नीरज की पत्नी नूतन ने लोजपा छोड़कर भाजपा का थामा दामन

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 22 फरवरी (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को सोमवार को एक और झटका लगा, जब विधान परिषद में लोजपा की एकमात्र सदय नूतन सिंह भाजपा में शामिल हो गईं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में नूतन सिंह और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उदय प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।


नूतन सिंह के पति और बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू भी इस मौके पर मौजूद रहे। नूतन सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भाभी हैं।

इस मौके पर नूतन सिंह ने कहा कि मेरे पति भाजपा में हैं, इस कारण मैंने लोजपा को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जिससे हम दोनों मिलकर साथ काम कर सकें।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कई नेता लोजपा को छोड़कर अन्य दलों में शमिल हो चुके हैं। पिछले चुनाव में लोजपा केवल एक सीट जीत सकी थी। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया भी पिछले सप्ताह लोजपा से इस्तीफा दे दिया था। लोजपा के कई नेता कुछ दिन पूर्व ही जदयू में शामिल हो चुके हैं।


–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)