बिहार: नीतीश ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य, तारकिशोर, रेणु भी भगवान भास्कर की अराधना में जुटे

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। लोकआस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ में पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है। आम से लेकर खास भगवान भास्कर की अराधना में जुटे हुए हैं।

चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार की शाम बिहार की राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों, तालाबों, जलाशयों और घर तथा अपार्टमेंट की छतों पर लाखों व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया और पूजा-अर्चना की।


इस मौके पर पटना के एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान भस्कर को अघ्र्य दिया। लोकआस्था के महापर्व छठ के मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने स्वजनों को अघ्र्य दिलाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से राज्य और देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इधर, राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार शहर के बीएमपी छठ घाट पर अस्ताचलगामीभगवान भास्कर की उपासना की। उन्होंने भी भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित किया।

बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी बड़े धूमधाम से छठ कर रही हैं। शुक्रवार को रेणु देवी ने अपने आवास पर अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा कर अघ्र्य दिया।


शनिवार की सुबह लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पर्व की शुरूआत हुई थी।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)