बिहार : वियतनाम की उपराष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में पूजा की

  • Follow Newsd Hindi On  

 गया, 13 फरवरी (आईएएनएस)| वियतनाम की उपराष्ट्रपति दांग थी नगोक थिन्ह गुरुवार को बिहार के बोधगया पहुंचीं और ‘ज्ञानस्थली’ महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। वियतनाम की उपराष्ट्रपति दांग गुरुवार को विशेष विमान से गया हवाईअड्डा पहुंचीं, जहां से सड़क मार्ग से सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने हवाईअड्डा पर उपराष्ट्रपति दांग का स्वागात किया।


दांग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचीं। यहां बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) सचिव एन दोरजी और चलिन्दा भन्ते, दीनानाथ भन्ते के अलावा उनके सहयोगियों ने उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति ने मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी भन्ते चलिन्दा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। उपराष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर स्थित पवित्र महाबोधि वृक्ष के भी दर्शन किए और कुछ देर बैठकर ध्यान लगाया।

वियतनामी उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपराष्ट्रपति 13 फरवरी तक भारत यात्रा पर हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)