ब्राजील में कोरोनावायरस के 34,027 नए मामले दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  

ब्रासीलिया, 1 मार्च (आईएएनएस)। कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर के बीच ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 34,027 नए मामले और 721 मौतें दर्ज हुई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि नए मामलों और मौतों के बाद देश में अब कुल मामलों की संख्या 10,5,51,259 और मौतों की संख्या 2,54,942 हो गई है। दुनिया में अमेरिका के बाद कोविड से सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुईं हैं। वहीं वायरस से संक्रमण के मामले में यह दुनिया में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे नंबर पर है।


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में देश में प्रति 1 लाख की आबादी पर औसतन 121 मौतें और 5,021 मामले दर्ज हुए हैं।

देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले साओ पाउलो राज्य कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 20,41,628 मामले और 59,493 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद रियो डी जेनेरियो में 5,83,095 मामले और 33,080 मौतें दर्ज हुईं हैं। वहीं कोविड की दूसरी लहर ने अधिकांश राज्यों की राजधानियों में हेल्थ सिस्टम को बुरी तरह हिला दिया है। लिहाजा इन शहरों में सरकार को सख्त प्रतिबंध लगाने पड़े हैं।

बता दें कि 27 फरवरी तक यहां के 65 लाख लोग (देश की कुल आबादी का 3 प्रतिशत) को कोरोनावायरस का पहला डोज और 19 लाख लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज मिल चुके थे।


–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)